ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

Rahul Gandhi पर जेपी नड्डा का हमला देश विरोधी गैंग अचानक एक्टिव हो गया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर बवाल जारी है। भाजपा हमलावर है। वहीं कांग्रेस साफ कर चुकी है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे। इस बीच, राहुल गांधी शुक्रवार को लोकसभा में अपने विवादित बयानों पर सफाई दे सकते हैं।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया हमला

इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सांसद पर हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आज देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता आप पर भरोसा नहीं करती। यही कारण है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है।’

इससे पहले कांग्रेस नेता ने लंदन में दिए उनके भाषणों पर संसद में जारी सत्तापक्ष के संग्राम पर पलटवार करते हुए कहा है कि संसद में अदाणी मुद्दे पर उनके उठाए सवालों को भटकाने के लिए सरकार की ओर से यह तमाशा किया जा रहा है।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा,, मैं एक सांसद हूं और मेरे ऊपर संसद में आरोप लगे हैं। मैं संसद में ही आरोपों का जवाब दूंगा। यदि देश में लोकतंत्र है तो मुझे सदन में बोलने का मौका मिलेगा।

लंदन से लौटे राहुल गुरुवार को लोकसभा पहुंचे मगर सदन तत्काल स्थगित हो गया। उसके बाद उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ जाकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का अनुरोध किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, मैंने स्पीकर से अनुरोध किया है कि सरकार के चार-चार मंत्रियों ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, मेरा सांसद के नाते अधिकार है कि मैं सदन में इसका जवाब दूं।

माफी पर अड़ी भाजपा

विदेशी धरती पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल का अहंकार देश से बड़ा नहीं हो सकता है और यदि वे देश की 140 करोड़ जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो भाजपा पूरे देश में उनके खिलाफ अभियान चलाएगी।

Related Articles

Back to top button