ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

लापरवाही से होते हैं सड़क हादसे नियमों का पालन कर बचाए जान

बिलासपुर। अधिकतर सड़क हादसे लोगों की लापरवाही के कारण होते हैं। इसमें बेकसूर लोगों की भी जान चली जाती है। इससे बचने के लिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। ये बातें प्रिमियर एकेडमी में आयोजित यातायात पाठशाला में रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय ने कही।

यातायात एएसपी रोहित बघेल ने बताया कि रोड सेफ्टी सेल की ओर से शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रिमियर एकेडमी कोचिंग संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसआइ उमाशंकर पांडेय ने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों के कारण कई बार बड़े हादसे होते हैं। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं सौंपे। साथ ही स्कूल प्रबंधन भी इस ओर नजर रखे। नाबालिग विद्यार्थी अगर वाहन लेकर संस्थान आते हैं इसकी जानकारी तत्काल अभिभावकों को दी जाए। साथ ही अभिभावकों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी शैक्षणिक संस्थान की ओर दी जानी चाहिए। इससे लोगों में जागरूकता आएगी। साथ ही सड़क पर होने वाले हादसे कम किए जा सकते हैं। इसके अलावा लोग सड़क पर नशा करके वाहन चलाते हैं। ऐसे लोग अपने साथ ही दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। लापरवाही करने वालों के कारण सड़क असुरक्षित हो जाता है। ऐसे लोगों पर पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई की जाती है। हादसों को कम करने के लिए जागरूकता जरूरी है।

विद्यार्थियों ने ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान एसआइ उमाशंकर पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी देकर शपथ दिलाई। इसमें विद्यार्थियों ने सड़क नियमों का पालन करने शपथ ली। साथ ही अभिभावकों को भी इसकी जानकारी देने की बात कही। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों ने भी नियमों का पालन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button