ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

आज भी भारी हंगामा संसद भवन की पहली मंजिल पर विपक्ष का प्रदर्शन

 संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार हंगामा जारी है। मंगलवार को जैसे ही सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

सत्ता पक्ष जहां लंदन में दिए गए बयानों पर राहुल गांधी की माफी पर अड़ा रहा, वहीं विपक्ष दल गौतम अडानी के मामले में जेपीसी बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। इसी दौरान विपक्ष सदस्य संसद भवन की पहली मंजिल पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। देखिए वीडियो

इससे पहले कहा गया था कि कांग्रेस नेता मंगलवार को लोकसभा में अपने बयानों पर सफाई दे सकते हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से संसद में बोलने के लिए समय मांगा था। भाजपा इस मामले में लगातार हंगामा कर रही है। सत्ता पक्ष का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने बयानों से देश को नीचा दिखाया है। उन्हें संसद और देश से माफी मांगना चाहिए।

भाजपा बोली- माफी मांगना ही पड़ेगी

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, विदेश की भूमि पर जाकर मीर जाफर का काम करने वाले शहजादे को हम भाजपा के रूप में नहीं बल्कि इस देश की जनता के रूप में ये आदेश देते हैं कि आपको माफी मांगनी ही पड़ेगी… शहजादे, आपने देश का अपमान किया है। विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलना उनके लिए बहुत साधारण बात है।

राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे। यह सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है। हमारे दूतावासों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन वे इन हमलों की निंदा करने के लिए कुछ नहीं कह रहे हैं। इन लोगों ने मेहुल चोकसी को संरक्षण दिया और अब ‘देशभक्ति’ की बात कर रहे हैं।

मुझे पुलिस और केस से धमकाया नहीं जा सकता : राहुल गांधी

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में थे। यहां उन्होंने कहा, वह सत्य में विश्वास करते हैं और हमेशा उसका साथ देते हैं। उन्हें बार-बार के राजनीतिक हमलों, अनगिनत बार उनके घर पर पुलिस को भेजे जाने और उनके खिलाफ कई मामले दायर करके उन्हें धमकाया नहीं जा सकता है।

वायनाड से सांसद राहुल के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके दिए बयान महिलाओं पर अभी यौन हमले और दुष्कर्म हो रहे हैं… पर पूछताछ करने के लिए उनके घर पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने के बाद सोमवार को यह वक्तव्य दिया है।

उन्होंने वायनाड जिले में कुछ परिवारों को नए घरों की चाबी सौंपने के दौरान कहा, बहुत से लोग प्रधानमंत्री, भाजपा, आरएसएस और पुलिस से डरते होंगे, लेकिन मैं नहीं डरता। कम से कम मैं उनसे नहीं डरता और यही उनकी परेशानी है।

इसकी वजह यह है कि मैं सत्य में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मुझ पर कितने हमले हो रहे हैं, मेरे घर पर पुलिस को कितनी बार भेजा जाता है या मुझ पर कितने केस ठोंके जाते हैं। मैं हमेशा सत्य के लिए खड़ा हूं।

उन्होंने ब्रिटेन में दिए अपने भाषण पर कायम रहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या आरएसएस पर हमला करना किसी भी तरह से भारत पर हमला करना नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम, भाजपा और संघ के दिमाग में संशय है। वह समझते हैं कि वही भारत हैं। प्रधानमंत्री भारतीय हैं, भारत नही

Related Articles

Back to top button