देश
जिस कार में अमृतपाल भागा था उसे पुलिस ने किया बरामद पंजाब पुलिस ने कहा राज्य में अमन चैन

जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्हें चार लोगों ने मदद की। पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस को बताया कि उसकी मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में अमन-चैन है।

