ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

केदार योग 2023: 500 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग इन राशियों को धनवान बनना तय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति विशेष और शुभ योगों का निर्माण करती है। हर व्यक्ति के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। ये योग ग्रहों की स्थिति और प्रभाव पर निर्भर करते हैं। इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक हो सकता है। 23 अप्रैल को 500 साल बाद केदार योग बनेगा। इस योग के प्रभाव से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर केदार योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

केदार योग क्या है?

केदार योग को दुर्लभ और शुभ योग माना गया है। कहा जाता है कि यदि किसी जातक के चारों भाव में 7 ग्रह मौजूद हों तो यह योग बनता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। सभी टारगेट को आसानी से अचीव कर पाएंगे। करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होगी। ग्रहों की चाल आपके लिए लाभ के द्वार खोलेगी।

सिंह राशि

23 अप्रैल के बाद आपको खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है। व्यापारियों को इस दौरान लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। करीबी रिश्तेदारों की घर पर आवाजाही होगी।

धनु राशि

केदार योग धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक कामों में समय बीताने से सुकून मिलेगा। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में गोचर आपके पक्ष में रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button