ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

पड़ोसियों के लिए इफ्तार बना रहा था भारतीय दंपती, तभी इमारत में लगी भीषण आग; मौके पर मौत

नई दिल्ली। दुबई में बीते शनिवार के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें चार भारतीय समेत 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस बात की पुष्टि दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से की गई है।

केरल के दंपति ने गंवाई जान

आग में जलकर मरने वालों में केरल के दंपती की भी जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस समय यह दंपती अपने पड़ोसियों के लिए इफ्तार की तैयारी कर रहे थे।

पड़ोसियों के लिए इफ्तार तैयार कर रहा था दंपती

केरल के मल्लपुरम के रहने वाले रिजेश कलंगदान (38) और उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ (32) शनिवार शाम को हिंदुओं के फसल कटाई के उत्सव का भोजन विशुसद्या बना रहे थे, ताकि अपने मुस्लिम पड़ोसियों को रोजा खोलने के लिए इफ्तार दे सकें।

विशु त्योहार मनाने के लिए पड़ोसियों को किया था आमंत्रित

कलंगदान एक ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर थे और उनकी पत्नी स्कूल की शिक्षिका थी। दंपती दुबई में ही विशु का त्योहार मना रहे थे, जिसके लिए उन्होंने अपने पड़ोसियों जो केरल का एक मुस्लिम परिवार था, उन्हें इफ्तार के लिए आमंत्रित किया था।

4 भारतीय समेत 16 लोगों की मौत, कई घायल

दुबई के सबसे पुराने इलाकों में से एक अल-रास में लगी आग में 4 भारतीय समेत 16 लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय के एक दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

लगभग तीन घंटे में आग पर पाया गया काबू

इस आग को बुझाने के लिए विभाग को काफी संघर्ष करना पड़ा और आग दोपहर दो बजकर 42 मिनट (स्थानीय समयानुसार) तक बुझाई गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे सिविल डिफेंस की टीम ने क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की पुष्टि

दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे में चार भारतीयों के मरने की पुष्टि की। भारतीय वाणिज्य दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने कहा, “मृतकों में रिजेश कलंगदान (38), उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ (32), गुडू सलियाकुंडु (49) और इमामकासिम अब्दुल खदेर (43) शामिल हैं।” इसके साथ ही, मरने वालों में 3 पाकिस्तानी चचेरे भाई और एक नाइजीरियाई महिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button