ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

Vastu Tips: झाड़ू से जुड़े ये नियम बना देंगे आपको धनवान बस करना होगा ये काम

Vastu Tips: धर्म शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि झाड़ू न सिर्फ घर की गंदगी को दूर करती है, बल्कि झाड़ू से घर की दरिद्रता को भी दूर किया जा सकता है। जिन घरों से साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का हमेशा वास होता है। झाड़ू के खरीदने या उसे इस्तेमाल करने में कोई भी गलती हो जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े कई नियमों और उपायों के बारे में बताया गया है। जिनका पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं।

– वास्तु शास्त्र में घर में झाड़ू रखने की सही दिशा और सही तरीका जरूर ध्यान रखना चाहिए। झाड़ू से जुड़ी छोटी सी गलती भी आपके लिए परेशानी बन सकती है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने का भी समय तय है।

– झाड़ू लगाने का सही समय दिन के चार पहर पर उत्तम है। वहीं रात के चार पहर को इस काम के लिए अनुचित बताया गया है। कहा जाता है कि रात के चार पहर में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आती है और धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है। इससे घर में धन की आवक भी रुक जाती है।

– वास्तु जानकारों के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू पर किसी बाहर के व्यक्ति की नजर न पड़े।

– झाड़ू को हमेशा लेटा कर ही रखें। खड़ी झाड़ू से मां अलक्ष्मी का आगमन होता है। इससे घर में दरिद्रता बसने लगती है।

– घर में टूटी हुई झाड़ू रखना भी अशुभ माना गया है। ऐसे में घर में इस तरह की झाड़ू बिल्कुल भी न रखे रहने दें। इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button