ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिन तीन लोगों ने हत्या की उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक और अशरफ की काल्विन अस्पताल के पास हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था।

उसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दे सरेंडर कर दिया। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। इस घटना के कुछ देर पहले ही उमेश पाल हत्याकांड के विवेचक प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या पुलिस टीम के साथ अतीक और उसके भाई अशरफ को कसारी मसारी मोहल्ले मे ले गए थे।

अतीक ने वहां नाटे तिराहे के पास झाड़ियों के बीच स्थित खंडहरनुमा मकान में झोले में छिपाकर रखे गए असलहा व कारतूस बरामद कराया था। पांच कारतूस पर पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री (पीओएफ) अंकित मिले थे। अतीक ने यह भी बताया था कि उसके कहने पर ही गुर्गों ने असलहा और कारतूस को छिपा दिया था।

करीब 10 लाख् रुपये में कोल्ड पिस्टल खरीदी गई थी। घटना स्थल से कोल्ड पिस्टल का खोखा मिला था, जिसका बरामद पिस्टल से मिलान करवाया जाएगा। यहां से अतीक और अशरफ को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि साढ़े 10 बजे मेडिकल कराने के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई।

अशरफ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस दौरान तीनों को पकड़ लिया। करीब 10 राउंड हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। पूरे जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है।

Related Articles

Back to top button