ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
खेल

KKR vs RCB Playing 11: बंगाल टाइगर्स की चुनौती को तैयार RCB, KKR इस प्लेइंग इलेवन के साथ कर सकता है पलटवार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) 2023 के 9वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) गुरुवार, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रभावशाली जीत के साथ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत की थी। वहीं, केकेआर को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी डिपार्टमेंट को आरसीबी बेहतर करना चाहेगी। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ हार से उनका मनोबल डगमगाया हुआ है, लेकिन वह पलटवार करना जानते हैं। उनके पास सुनील नारायण और आंद्रे रसेल की मजबूत जोड़ी है। जो बल्ले और गेंदबाजी दोनों से अपना योगदान दे सकते हैं।

दोनों टीमों के खिलाड़ी हुए हैं चोटिल

आईपीएल शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अय्यर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान नीतीश राणा संभाल रहे हैं। वहीं, पहले मैच में आरसीबी के रीस टॉपले भी चोटिल हो गए हैं। दूसरे मैच में उनके खेलने की संभावना कम ही लग रही है।

RCB और KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (c), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (wk), शाहबाज अहमद, डेविड विली, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (wk), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (c), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, टिम साउथी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button