ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

महंगी हुई केदारनाथ हेली सेवा जानिए नई रेट लिस्ट कब से शुरू होगी बुकिंग

केदारनाथ धाम की यात्रा करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब हेली सेवा का उपयोग करने के लिए बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन परिषद (यूकाडा) ने नया किराया तय किया है।

नई किराया लिस्ट के मुताबिक, फाटा और शेरसी से हेली सेवा का एक तरफ का किराया क्रमशः 390 रुपए और 409 रुपए अधिक देना पड़ेगा। गुप्तकाशी से किराए में 5 रुपए की मामूली राहत रहेगी।

पिछले साल फाटा से 2360 रुपये, शेरसी से 2340 रुपये और गुप्तकाशी से 3875 रुपये किराया तय था। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि हेली सेवा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी करेगा। ट्रायल रन 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस साल अब तक कुल 5.97 लाख लोगों ने पंजीकरण किया है, जिसमें केदारनाथ धान के लिए 2.2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू होगी बुकिंग

अप्रैल के पहले सप्ताह से हेली सेवा की बुकिंग शुरू होगी। बुकिंग के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है।

चारधाम में से हेली सेवाएं केवल केदारनाथ धाम के लिए संचालित होती हैं। इसके लिए केदारघाटी में 3 सेक्टर फाटा, शेरसी और गुप्तकाशी बनाए गए हैं। इन तीनों सेक्टर में नौ हेलीपैड हैं, जहां से हेली सेवाओं का संचालन होता है।

जो लोग हवाई यात्रा करना चाहते हैं, वे निकटतम हवाई अड्डे जॉली ग्रांट पहुंच सकते हैं, जो देहरादून के करीब है। यह हवाई अड्डा ऋषिकेश के भी करीब है, जहां यात्रियों को जोशीमठ पहुंचने के लिए कार या बस बुक करनी पड़ती है।

वहीं केदारनाथ से जुड़ने वाला निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और हरिद्वार है, जो पवित्र मंदिर से 208 किमी और 228 किमी दूर हैं।

Related Articles

Back to top button