आपके Documents के लिए काम आएगी गूगल की ये सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल केवल एक सर्च इंजन ही नहीं, बल्कि इससे कई बढ़कर काम यूजर के लिए करती है। गूगल अपने यूजर्स को मेल सेंड करने, लोकेशन की जानकारी लेने, फोटो और वीडियो देखने और सहेज कर रखने की सुविधा भी देती है। इसी कड़ी में गूगल अपने यूजर्स को उनके डॉक्यूमेंट अपलोड, व्यू और शेयर करने के लिए गूगल ड्राइव की सुविधा भी देता है।
स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हों या वर्किंग प्रोफेशन, गूगल की यह सर्विस हर दूसरे यूजर के काम आती है।गूगल ड्राइव में यूजर को उनकी फाइल्स ओपन करने और एडिट करने की सुविधा मिलती है। यही नहीं, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किसी भी डिवाइस पर किया जा सकता है। इसके लिए केवल गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।
किसी भी डॉक्यूमेंट को गूगल फॉर्मेट में बदलें
गूगल ड्राइव का इस्तेमाल कर किसी भी फाइल को गूगल फॉर्मेट में बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर फाइल को कन्वर्ट करने का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, गूगल ड्राइव के लिए इस सेटिंग को केवल कंप्यूटर से ही बदला जा सकता है। गूगल ड्राइव पर डॉक्यूमेंट अपलोड और क्रिएट कर सकते हैं।
इसके अलावा, यूजर अपनी फाइल्स, फॉल्डर को शेयर कर सकता है। यही नहीं, यूजर फाइल का ऑनर किसी और यूजर को भी बना सकता है।
गूगल ड्राइव का कैसे करें इस्तेमाल
- गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल की इस ऐप को डिवाइस पर ओपन करना होगा।
- ऐप में My Drive का ऑप्शन मिलता है। यहां यूजर को + आइकन पर टैप कर फाइल्स और फोल्डर अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है।
- यूजर को यहां डॉक्यूमेंट को स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है।
- इस ऑप्शन पर गूगल डॉक्स, गूगल, शीट्स और गूगल स्लाइड के ऑप्शन भी मिलते हैं।




