ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

NMDC लोडिंग प्लांट में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, करोड़ों के नुकसान की आशंका

दंतेवाड़ा। बचेली एनएमडीसी में लोडिंग प्लांट में मरम्मत कार्य करने के दौरान करोड़ो की लोडर मशीन में आग लग गई जिससे लगभग 30 मीटर कन्वेयर बेल्ट और बिजली उपकरण जलकर खाक हो गई । घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की दमकल टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आग को काबू में किया। बावजूद इसके करोड़ों का नुकसान एनएमडीसी को हो चुका था।

राहत की बात ये रही कि सैकड़ो की संख्या में यहाँ कार्यरत कर्मचारियों में से कोई हताहत नही हुई । घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है। एनएमडीसी बचेली के लोडिंग प्लांट में जहाँ ट्रेनों में लौह अयस्क को भरा जाता है। उसके डिपॉजिट 5 खदान से आने वाली लौह अयस्क को ट्रेनों में भरने वाली लगभग 25 करोड़ की फाईन ओर मशीन के बूम में वेल्डिंग कार्य चल रहा था

Fierce fire at NMDC loading plant: इसी दौरान रबड़ के कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई, जिसके बाद पूरे प्लांट इलाके में अफरा तफरी मच गई। दमकल की टीम को आग पर काबू पाने के लिए लगभग 2 घण्टे लगे । लोडर मशीन को बहाल करने में 2 से 3 दिन तक समय लगेगा । बता दें कि इस हादसे में जानमाल का नुकसान नही हुआ पर एनएमडीसी को करोड़ो का नुकसान झेलना पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button