ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

Mallikarjun Kharge के आवास पर कांग्रेस व विपक्षी नेताओं की बैठक हुई राहुल-सोनिया रहे मौजूद

दिल्ली में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर समान विचारधारा वाले दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इससे पहले लोकसभा की आवास समिति की ओर से राहुल गांधी को नोटिस जारी करके कहा गया है कि 22 अप्रैल तक वह बंगला खाली कर दें जो उन्हें एक संसद सदस्य के रूप में दिया गया था। सूत्रों के अनुसार अगर राहुल थोड़े और समय की मांग करेंगे तो समिति उस पर विचार कर सकती है। वैसे राहुल अगर कोर्ट जाकर अपने दोषसिद्धि पर रोक लगवाने में सफल होते हैं तो स्थिति बदल सकती है। राहुल 12-तुगलक लेन के आवास में वर्ष 2005 से रह रहे हैं। सूरत कोर्ट के निर्णय के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट का निर्णय आने के दिन 23 मार्च से ही खत्म कर दी थी।

सचिवालय ने याद दिलाया था कि कानूनन दोषिसिद्धि के बाद तत्काल प्रभाव से सदस्यता निरस्‍त हो जाती है। नियमतः सदस्यता खत्म होने के बाद एक महीने के अंदर बंगला खाली करना होगा। ऐसे में उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी किसी कारणवश इस समयावधि में बंगला खाली नहीं कर सकते हैं और ज्यादा समय देने का आग्रह करते हैं तो उस पर विचार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button