ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

सपा नेता आजम खां को एक और झटका रामपुर स्थित पब्लिक स्कूल प्रशासन ने किया सील

समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल को प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान के लिए बने इस सरकारी भवन को सपा सरकार में वर्ष 2015 में आजम खां के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 100 रुपये सालाना लीज पर दिया था। ट्रस्ट ने इसमें रामपुर पब्लिक स्कूल खोल दिया था। प्रदेश सरकार ने 28 जनवरी को इसकी लीज खत्म कर दी थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंकित कुमार ने भवन को खाली कराने के लिए ट्रस्ट को नोटिस दिया, खाली नहीं करने पर छह मार्च को अंतिम नोटिस जारी किया गया। उप जिलाधिकारी सदर निरंकार सिह ने बताया कि भवन खाली न करने पर भवन को सील किया गया है। यह भवन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का है, विभाग की सिपुर्दगी में दे दिया है।

स्कूल में पढ़ते हैं 1600 बच्चे

नर्सरी से इंटर तक के रामपुर पब्लिक स्कूल में 1600 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें कई कक्षाओं की परीक्षाएं भी चल रही हैं। भवन में सील लगने से बच्चों का भविष्य संकट में पड़ गया है। बच्चों ने स्कूल बचाने के लिए कई बार प्रदर्शन भी किया। उपजिलाधिकारी का कहना है कि सरकार के आदेश का पालन किया गया है।

आजम खां जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष

जौहर शोध संस्थान की स्थापना 2006-07 में हुई थी, तब भी राज्य में सपा की सरकार थी। इसका उद्देश्य उर्दू, अरबी व फारसी विषय में उच्च शिक्षा की व्यवस्था करना और शोध कराना था। 2015 में सपा सरकार ने इसे 33 साल की लीज पर 100 रुपये वार्षिक दर से जौहर ट्रस्ट को दे दिया। लीज की अवधि 33-33 साल के लिए दो बार बढ़ाने का भी प्रविधान किया गया। आजम खां जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इसकी शिकायत होने पर योगी सरकार ने जांच एसआइटी से करायी। जांच में लीज रद्द करने की संस्तुति की गई।

Related Articles

Back to top button