ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

निकोबार द्वीप समूह में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप पहले भी लगा था झटका

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप के कई झटके महसूस किये गये। पहला भूकंप रविवार को दोपहर करीब 2:59 बजे निकोबार द्वीप पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। वहीं, भूकंप 10 किमी की गहराई में आया। उसके बाद निकोबार द्वीप पर दूसरी बार करीब 4.30 बजे एक भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 थी। यानी भूकंप की तीव्रता बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कई और आफ्टर शॉक्स की आशंका बन रही है।

कोई नुकसान नहीं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की सूचना नहीं है। आपको बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में 6 अप्रैल को भी अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही थी। ये भूकंप पोर्टब्लेयर के 140 किमी ईएनई में आया था। भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। भूकंप रात करीब 10 बजकर 47 मिनट पर आया था। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप आया था।

Related Articles

Back to top button