ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद छतरपुर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर साधा निशाना

छतरपुर। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण ने शुक्रवार को छतरपुर के मेला परिसर में सभा की। सभा के दौरान आजाद ने कहा कि सदियों तक आप लोगों ने गुलामी की है। अब मालिक बनने का समय है। आप लोग अपने वोट की ताकत को पहचानो और आपस में कभी नहीं लड़ना। उन्होंने बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनके भाई सालिगराम का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि ऐसे धाम में जाने की कोई जरूरत नहीं है, जो हमारे परिवार पर अत्याचार करते हैं।

पूर्व विधायक का एनकाउंटर करवाना चाहते हैं

चंद्रशेखर आजाद ने कहा अजा वर्ग के परिवार पर अत्याचार करने वाले को पकड़ा नहीं गया। बल्कि पूर्व विधायक आरड प्रजापति के घर पुलिस भेज दी गई।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रजापति ने बताया कि उनका एनकाउंटर करने की तैयारी थी। आजाद ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को मानने वाले हैं, नहीं तो ऐसा अत्याचार करने पर जवाब दूसरे तरीके से दिया जाता।

उन्होंने कहा कि इस बार तो पर्ची इस मेला परिसर के मैदान में निकल रही है। आगे हमारे परिवार, हमारे लोगों के साथ कुछ हुआ तो पर्ची वहीं निकलेगी। आजाद की सभा के दौरान जिलेभर के थानों का पुलिस बल तैनात रहा। शहर को जाम के हालात से बचाने के लिए एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से सभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग तय कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button