ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल 1 अप्रैल को 10 बजे: दोपहर 3.15 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को करेंगे रवाना

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में भाग लेंगे। 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 09.25 बजे भोपाल पहुंचेंगे। साथ ही करीब सात घंटे तक अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।  दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम 04.10 मिनट पर भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मोदी के दौरे को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी भोपाल में रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो करीब 15 मिनट तक चलेगा। पीएम मोदी कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से छह नंबर होते हुए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, छह नंबर से बीजेपी कार्यालय और कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर एरिया का निरीक्षण किया।
मिनट टू मिनट दौरा का, पीएम मोदी

01 अप्रैल-
सुबह 8:05- दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना होंगे।
सुबह 9:25- भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचेंगे।
सुबह 9:30- स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।
सुबह 9:50- लाल परेड मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।
सुबह 10:00 – कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
दोपहर 3:05- कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।
दोपहर 3:15- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।
दोपहर 3:35-कार से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:45- बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
शाम 4:10- भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाम 6 बजे पहुंचेंगे भोपाल .राजनाथ सिंह
अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार शाम छह बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भोपाल पहुंचेंगे। 1 अप्रैल तक रक्षा मंत्री भोपाल रहेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्री और संगठन पदाधिकारियों का डिनर होगा। इसके अलावा केंद्रीय और स्टेट इंटेलिजेंस के अफसरों से बैठक भी करेंगे। होटल ताज में राजनाथ सिंह दो दिनों तक ठहरेंगे।

मोहन भागवत 1.50 मिनट पर दशहरा मैदान पहुंचेंगे
संघ सरसंघचालक मोहन भागवत दोपहर 1.50 मिनट पर भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां सिंधी समाज को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 80 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है। पूरे देश से सिंधी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। भागवत संघ के कार्यालय समिधा में भी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button