ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

अब तक हाथ नहीं आया अमृतपाल सिंह सोमवार 12 बजे तक पंजाब में इंटरनेट बंद

खालिस्तान समर्थक एवं अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन जारी है। पुलिस ने उसके 13 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सात को जालंधर एवं छह को अमृतसर से पकड़ा गया है। जालंधर में अलग-अलग जगह से पकड़े गए आरोपितों से आठ राइफलें, एक रिवाल्वर और 373 कारतूस बरामद किए गए हैं।

रात्रि 11 बजे तक पुलिस ने जालंधर से लगभग 33 किलोमीटर दूर सरींह गांव में अमृतपाल की घेराबंदी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा पीछा करने पर अमृतपाल अपनी गाड़ी छोड़ ऑटो से गांव सरींह पहुंचा। रविवार सुबह तक उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

अमृतपाल की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस बीच, पंजाब सरकार ने प्रदेश में सोमवार दिन में 12 बजे तक इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। पहले कहा गया था कि रविवार 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ क्यों हो रही कार्रवाई

अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस ने 24 फरवरी को अमृतपाल सहित वारिस पंजाब दे संगठन के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। इस संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ अशांति फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमले आदि के आरोप में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, य स्पष्ट नहीं है कि इनमें किन-किन सदस्यों के नाम हैं।

पंजाब में इंटरनेट बंद

वहीं, राज्य में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अर्धसैनिक बल तैनात करने के साथ ही रविवार 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अमृतपाल के पैतृक गांव अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा को सील करके यहां पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है।

अमृतपाल के स्वजन सहित करीब 24 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के अलावा उसके घर और उस डेरे में तलाशी ली गई, जहां वह रहता है। चार जिलों फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और अमृतसर में धारा 144 लागू कर दी गई।

Related Articles

Back to top button