ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

इंदौर हादसे के बाद पीएम का रोड शो और स्वागत कार्यक्रम स्थगित

इंदौर हुए हादसे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में किसी प्रकार को कोई रोड शो और स्वागत नहीं होगा। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की, उन्होंने बताया कि इंदौर हादसे में 35 लोगों ने जान गवाई है। हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने संवेदना जाताई है और मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश भी दिए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। वह इस दौरान आर्मी की कंबाइंड कॉन्फ्रेंस में भाग लेगें और साथ ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद करीब 4.10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की घोषणा
बीजेपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इंदौर हुए हादसे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रधान मंत्री के स्वागत का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर पटेल नगर मंदिर में हुए में हुए हादसे में पैंतीस श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हुई है। भारतीय जनता पार्टी इस घटना पर गहरी शौक संवेदना व्यक्त करती है। यह घटना दुर्भाग्यजनक है। प्रधानमंत्री जी ने भी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भी उन्हें मुआवजा देने घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं जांच के आधार पर जो चीजें उभरेंगी, उनके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। 1 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पधार रहे हैं। वह मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस घटना को देखते इसलिए किसी भी प्रकार का रोड शो या पुष्पवर्षा या कोई भी स्वागत को भारतीय जनता पार्टी ने स्थगित किया है।

यह थी घटना
गुरुवार को इंदौर करीब 60 साल पुराने मंदिर में रामनवमी पर यहां पूजा की जा रही थी। 11 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे स्लैब भरभराकर गिर गया। सभी लोग 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। मरने वालों में 21 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। इनमें 3 बच्चे और एक बच्ची है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 36 लोगों की मौत की खबर है।

1 अप्रैल को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

  • 8:05 बजे दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना होंगे।
  • 9:25 पर भोपाल ओल्ड एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का आगमन होगा।
  • 9:30 बजे ओल्ड एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पीएम रवाना होंगे।
  • 9:50 पर लाल परेड मैदान के हेलीपैड से आगमन होगा।
  • 10:00 कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में पहुंचेंगे।
  • 3:05 कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।
  • 3:15 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • 3:35 कार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे
  • 3:45 बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना
  • 4:10 भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button