ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

 बीजिंग में आसमान से गिर रहे चिपचिपे कीड़े

बीजिंग । इंसान ने विज्ञान के जरिये कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी कुदरत के कई ऐसे अनसुलझे रहस्य हैं, जो हमें आश्चर्य से भर देते हैं। खासतौर पर जब आसमान से कभी पानी और ओलों की जगह धूल, रेत और जानवर तक बरसने लगते हैं तो इंसान अचंभे में पड़ जाता है। चीन की राजधानी बीजिंग में कुछ ऐसा ही इस वक्त हो रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन की राजधानी बीजिंग में रहने वाले लोगों के सामने एक अजीब ही हालात बने हुए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आसमान से कीड़ों की बारिश हो रही है। सोशल मीडिया पर इन चिपचिपे कीड़ों की बारिश और इनके गिरने के बाद के नज़ारे वायरल हो रहे हैं। अलग-अलग तस्वीरों में इनका रूप देखकर किसी के भी बदन में सिहरन होने लगेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग के नागरिकों को अधिकारियों की ओर से सलाह दी गई है कि वे अगर घर से बाहर निकलें तो अपने साथ छाता ले जाना नहीं भूलें। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें लोगों को छातों के साथ ही देखा जा रहा है, ताकि वे कीड़ों से बच सकें। हैरानी की बात ये भी है कि चीनी अधिकारियों को इसके बारे में कोई आइडिया नहीं है और तरह-तरह की थ्योरीज सामने रखी जा रही हैं। सच जो भी हो, लेकिन चिपचिपे सी दिखने वाली इस चीज का बड़ी मात्रा में आसमान से गिरना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
कुछ लोगों का कहना है कि ये चीन में पाए जाने वाले पॉप्लर के फूल हैं। इस वक्त पेड़ों पर फूल और बीज लदे हुए हैं। इसके फूल जब गिरते हैं, तो देखने में ये कैटरपिलर्स की तरह ही लगते हैं। वहीं एक दूसरा मत ये है कि तेज़ हवाओं के साथ ये चिपचिपे कीड़े आ रहे हैं, जो गिर रहे हैं। एक साइंस जर्नल में बताया गया है कि इस तरह से तूफान के साथ जानवरों का आना नई बात नहीं है। इससे पहले आसमान से मछलियों की बारिश के भी कई मामले अलग-अलग देशों में सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button