ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

देवगुरु हो रहे हैं मीन राशि में अस्त, इन राशियों को 32 दिनों तक रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली | हिन्दू पंचांग के अनुसार, सौभाग्य एवं सुख के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आज मीन राशि में शाम 07 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। गुरु ग्रह के अस्त होने से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साथ ही कई शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ज्योतिष शास्त्र बताया गया है कि गुरु ग्रह के अस्त होने से शुभ कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बता दें कि गुरु ग्रह 1 अप्रैल, शनिवार को अस्त होंगे और 2 मई 2023, मंगलवार के दिन उदित हो जाएंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार गुरु अस्त का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकरात्मक रूप से पड़ सकता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गुरु अस्त की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव।

गुरु अस्त की अवधि में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को गुरु अस्त के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है, वहीं गुरु अस्त के कारण जेब पर बोझ बढ़ सकता है। वाणी के कारण भी विवाद उत्पन्न होने की संभावना अधिक है। इस अवधि में निवेश न करने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि

गुरु अस्त का अशुभ प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस अवधि में घर में विवाद का वातावरण उत्पन्न हो सकता है, साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। आलस के कारण भी कई महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से छूट सकते हैं। एकाग्रता में भी कमी हो सकती है और धार्मिक कार्यों में भी जातक का मन नहीं लगेगा इसकी संभावना अधिक है।

मेश राशि

मेश राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान सुख की कमी और जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नए कार्य को शुरू करने की गलती ना करें, क्योंकि इससे हानि होने की संभावना अधिक है। अपनी सेहत का भी भरपूर ध्यान रखें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button