ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देशराजस्थान

40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी राजस्‍थान सरकार: गहलोत

राजस्‍थान सरकार आगामी रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को एक साथ मुफ्त स्मार्टफोन देगी। इन स्मार्टफोन में तीन साल का इंटरनेट पैक भी मुफ्त होगा। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

गहलोत ने हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को (परिवार का) मुखिया बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बनी हैं।तीन साल के नि:शुल्क इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन मिलेगा इन महिलाओं को। एक साथ मिल नहीं पा रहे हैं हमने तय किया है क‍ि रक्षा बंधन पर 40 लाख स्मार्टफोन एक साथ महिलाओं को राजस्‍थान में मिलेगा।’’ इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को है।

इसके तहत चिरंजीवी परिवार की सभी लगभग 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा हालांकि एक साथ इतने फोन नहीं मिलने के कारण इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है।

इसी साल फरवरी में सरकार ने विधानसभा में एक जवाब में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। इस योजना के लिए 1,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button