ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बिहारशरीफ में बम ब्लास्ट फायरिंग के बाद कर्फ्यू लगा सासाराम में धारा 144 पढ़िए अपडेट

बिहार में रामनवमी के बाद से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर बिहारशरीफ और सासाराम से है। बिहारशरीफ में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए। कुछ मोहल्लों में फायरिंग भी हुई। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं सासाराम में धारा 144 लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सासाराम आना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बिहारशरीफ में दो समुदायों में झड़प के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम फिर स्थिति बिगड़ गई। गगन दीवान मोहल्ले के बाद शहर के बनौलिया, बड़ी सकुनत व पहरपुरा में शरारतीतत्वों ने कई राउंड फायरिग की। गोली लगने से पहरपुरा निवासी गुलशन कुमार व खासगंज निवासी प्रोफेसर शकील अहमद घायल हो गए।

इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर कहा कि कोई जान-बूझकर इस तरह का काम कर रहा। अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों का पता लगाने को कहा गया है। सरकार अलर्ट है।

इससे पहले उपद्रव के आरोप में बिहारशरीफ में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों जिलों में संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है। अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद है।

उधर, उपद्रव की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। बनौलिया मोहल्ला में भी अधिकारियों का दल पहुंचा और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button