Bilaspur News: रसूखदारों के बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर

बिलासपुर। मंगला चौक से लेकर उसलापुर की सड़क का चौड़ीकरण होना है, लेकिन मिनोचा कालोनी के बने बंगला व दुकानों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है, वही शनिवार को ऐसे रसूखदारों के अवैध कब्जा पर निगम का बुलडोजर चला। जिससे कब्जा करने वाले रसूखदार दहशत में आ गए है।
नगर निगम ने मंगला चौक से उसलापुर की सड़क किनारे की शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालो को दो महीने पहले नोटिस देकर अपना अवैध निर्माण तोड़कर कर शासकीय जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कब्जा धारियों द्वारा जमीन नहीं खाली किया गया।
ऐसे में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी दस्ता और पुलिस की टीम कार्यवाही के लिए पहुच गई। जहां मिनोचा कालोनी में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जा को हटाया गया। इस दौरान घरो के बाउंड्रीवाल व दुकान आदि पर बुलडोजर चलाया गया है।
मालूम हो कि इस दौरान विरोध होने की भी आशंका रही, इसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात रहे। ऐसे में किसी भी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला। निगम की टीम ने चेतावनी दी है कि अब बचे अतिक्रमण हटा लें, नही तो कार्यवाही तय है।
उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे का भी कब्जा हटाया गया
मालूम हो कि उसलापुर ओवरब्रिज का सुंदरीकरण होना है। ओवरब्रिज के नीचे प्ले ग्राउंड भी बनाना है। लेकिन ओवरब्रिज के नीचे बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसको देखते हुए अतिक्रमण विरोधी टीम वहां भी पहुच गई और ब्रिज के नीचे को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया है। इस दौरान ठेला गुमटी जब्त किया गया है। वही अब आने वाले कुछ ही दिन के भीतर ब्रिज का सुंदरीकरण चालू कर दिया जाएगा।

