ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के बाद बेहोश हुई भांजी की मामा ने गला घोंटकर की थी हत्या आरोपित गिरफ्तार

झाबुुुआ। जिले की पिटोल चौकी के एक गांव में अलीराजपुर जिले की रहने वाली 9 वर्षीय भांजी के साथ उसके नाबालिग मामा ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर उसका गला घोटकर हत्या कर दी। मामला बुधवार की रात का है।

शादी-ब्याह के आयेाजन में नाच-गाने का दौर चल रहा था। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने 9 वर्ष की लड़की अचानक गुम हो गई थी। बाद में तलाश करने पर उसका शव झाड़‍ियों के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित नाबालिग मामा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि अलीराजपुर जिले के एक गांव में रहने वाली 9 नर्षीय बालिका अपनी माता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पिटोल क्षेत्र में आई थी। बुधवार की रात नाच-गाने का दौर चल रहा था। इस दौरान वह गुम हो गई। बालिका की तलाश स्वजनों ने की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। सुबह जब बालिका को तलाशने स्वजन नदी की ओर गए ताे झाड़‍ियों के पास लड़की पड़ी हुई दिखी।

गले में काले निशान थे

जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव का जब परीक्षण किया गया तो गले में काले निशान दिखे। मुंह एवं नाक से खून निकला हुआ था। बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की पैनल द्वारा किया गया।

झाबुआ थाने पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेम लाल कुर्वे, एसडीओपी बबीता बामनिया व थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने हत्या का मामला जानकर ही सारे पहलुओं की जांच की थी। मृतक के स्वजनों से चर्चा भी की गई।

कथन से बात पकड़ में आई

उन्होंने बताया कि जब मृतक बालिका के नाबालिग मामा के कथन लिये गए तो उसके द्वारा दिए गए कथनों में व जांच में आए पहलुओं में कुछ अंतर पाया गया। जब उससे सख्‍ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि मृतक बालिका को रात में शौच के लिए जाना था तो वह उसे शौच कराने ले गया। शौच के बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका बेहोश हो गई। इसके बाद डर से आरोपित ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव झाड़‍ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

Related Articles

Back to top button