ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

EV से चलने वाले देश के पहले CM होंगे मोहन यादव, PM मोदी की अपील के बाद काफिले में शामिल होंगी 4 इलेक्ट्रिक कार

अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे. महिंद्रा की 4 नई इलेक्ट्रॉनिक CAR स्टेट गैरेज पहुंच चुकी हैं. ड्राइवर की ट्रेनिंग और सेफ्टी प्रोटोकॉल पूरे होने के बाद ईवी कार मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होंगे. पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ईवी से चलने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे..

PM की अपील के बाद घटाया था काफिला

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद अपने काफिले को कम किया था. मुख्यमंत्री के काफिला में इस समय 8 गाड़ियां शामिल हैं. जबकि पहले सीएम 13 गाड़ियों के काफिले के साथ चलते थे. बता दें कि सीएम की सुरक्षा में नेशनल सिक्योरिटी के अलावा स्टेट पुलिस से दो डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

CM, मंत्री से लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी, सभी पर असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल को कम से कम इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं. इसका असर वीआईपी से लेकर आम लोग सभी लोगों पर दिख रहा है. देश के तमाम मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने ईव्हीकल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों ने इलेक्ट्रॉनिक कार का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण पेट्रो उत्पादों का वैश्विक संकट

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. होर्मूज बंद होने के कारण क्रूड ऑयल की सप्लाई बाधित हो गई है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कमी होती जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि देश का बड़ा पैसा तेल आयात करने में जाता है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगर हम पेट्रोल, डीजल और खाने वाले तेल की खपत को कम करते हैं तो देश के पैसे को बचा सकेंगे.

बता दें मिडिल ईस्ट संकट के कारण देश की तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है. इस घाटे को कम करने के लिए तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. पिछले 11 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के रेट में 7-7 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है. एमपी के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 115 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. ऐसे में मुख्यमंत्री अपने काफिले में ई व्हीकल शामिल करके जनता को पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button