ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

इस साल महज मौसमी फ्लू बनकर रह जाएगा कोविड विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा खतरा घटा

कोविड-19 से दुनियाभर में अब तक 70 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने शुक्रवार को जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मुझे विश्वास है कि इस वर्ष हम यह कहने में सक्षम होंगे कि अंतरराष्ट्रयी चिता के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में कोविड-19 खत्म हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि कोविड-19 महामारी इस वर्ष स्वास्थ्य आपातकाल नहीं रह जाएगी। टेड्रोस ने कहा कि वायरस अधिक संक्रामक हो सकता है लेकिन गंभीर बीमारी का कारण नहीं बनता है। 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को महामारी के रूप में चिह्नित किया गया था।धीरे-धीरे इसका खतरा मौसमी फ्लू की तरह रह जाएगा। मुझे लगता है कि हम उस बिदु पर आ रहे हैं, जहां हम कोविड-19 को उसी तरह से देख सकते हैं जैसे हम मौसमी इन्फ्लुएंजा को देखते हैं।” उन्होंने कहा कि कोविड मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहेगा।

देश के 76 नमूनों में कोविड का नया प्रकार

देश में कोविड-19 के 76 नमूनों में वायरस का नया प्रकार एक्सबीबी1.16 पाया गया है। यह देश में कोविड-19 के मामलों में हालिया बढ़ोतरी की वजह हो सकता है। इंसाकाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप जिन नमूनों में मिला है, उनमें से 30 कर्नाटक, 29 महाराष्ट्र, सात पुडुचेरी, पांच दिल्ली, दो तेलंगाना, एक-एक नमूने गुजरात-हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं।

जनवरी में आया था मामला

वायरस का एक्सबीबी1.16 स्वरूप सबसे पहले जनवरी में सामने आया था। राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स का नेतृत्व कर चुके एम्स के पूर्व निदेशक ड. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि की वजह एक्सबीबी1.16 प्रकार प्रतीत होता है, जबकि इन्फ्लुएंजा के मामले एच3एन2 के कारण हैं।

Related Articles

Back to top button