ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

नाथू ला दर्रे में हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत कईयों के दबे होने की आशंका

सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में हुए भारी हिमस्खलन से कम से कम छह पर्यटकों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गये। इस हिस्खलन में करीब 100 लोगों को फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही इस हिमस्खलन में फंसे 350 पर्यटकों और 80 से अधिक वाहनों को रास्ता बनाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। फिलहाल बर्फ में दबे लोगों को निकालने की कोशिश चल रही है।

जानिए पूरा मामला

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर अचानक हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इसमें घायल छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इस बीच, बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button