ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

तांत्रिक शक्ति पाने के लिए मां ने ही करवा दी अपने दो बच्चों की हत्या पढ़िए मेरठ मर्डर केस की पूरी कहानी

मेरठ में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी की हत्या करवा दी, ताकि वह तांत्रिक शक्ति हासिल कर सके। महिला को यह वहम हो गया था कि वह अपने बच्चों की बलि देकर भविष्य में होने वाली घटनाओं को जानने की शक्ति हासिल कर लेगी। मामले में मेरठ पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी और पड़ोसियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरा घटनाक्रम

आरोपी महिला का नाम निशा है। 20 साल पहले उसकी शादी शाहिद से हुई थी। अभी शाहिद एक जूते की दुकान में काम करता है। निशा के निवर्तमान पार्षद सऊद फैजी से भी अवैध संबंध थे। निशा, उसके प्रेमी और अन्य ने मिलकर बेटे मेराब (10 साल) और बेटी कोनेन (6 साल) की हत्या कर दी।

सभी ने मिलकर पहले तो दोनों बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बिस्तर रखने की पेटी में डाल दिया। बच्चों की मौत नहीं हुई, तो उन्हें जहर के इंजेक्शन लगाए गए। बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे को मारने के लिए पड़ोसियों ने उसके हाथ-पैर बांधे और प्रेमी सऊद फैजी ने गला दबाया। दोनों की मौत होने के बाद 2 किलोमीटर दूर नाले में शव फेंक दिए।

मेरठ हत्याकांड, ऐसे हुआ खुलासा

बुधवार शाम को पुलिस को शिकायत मिली थी कि निशा के दोनों बच्चे लापता हैं। तलाशी शुरू हुई। निशा को फोन खंगाला गया तो पता चला कि वह सऊद फैजी से लगातार संपर्क में रहती थी।

पुलिस ने सऊद फैजी से पूछताछ की तो पता चला कि वह फरार है। निशा से सख्ती की गई तो उसने सब कुछ उजागर कर दिया। इस बीच, सऊद फैजी ने भी सरेंडर कर दिया और पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

निशा के बारे में पता चला है कि पहले भी उसके दिन बच्चों की असमय मौत हुई थी। अब पता लगाया जा रहा है कि कहीं निशा ने ही तो उन्हें मौत के घाट नहीं उतारा? निशा के पति की इनकम केवल 15 हजार रुपए महीना थी, लेकिन उसके दोनों बच्चे शहर के महंगे स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि निशा ने पैसे दोगुने करने के नाम पर कई लोगों को ठगा है।

Related Articles

Back to top button