ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

पांच किन्नरों ने गुरु से रचाई शादी निभाई गई विवाह की सारी रस्मे

जांजगीर चांपा। जिले के कोसा कांसा कंचन की नगरी चांपा में अनोखी शादी देखने को मिली यहां पांच किन्नरों ने अपने गुरु से विवाह किया। किन्नरों की ओर से पहली बार लोक कल्याण के लिए तिन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहले दिन रविवार को किन्नरों ने अपने आराध्य देव बहुचरा माता की पूजा की, दूसरे दिन सोमवार को माता के सामने हल्दी रस्म निभाई और तीसरे दिन मंगलवार को प्रदेश भर से पहुचे किन्नरों ने कलश यात्रा निकाली।

रविवार को बहुचरा माता की पूजा अर्चना के बाद पांच किन्नर माही, ज्योति, रानी, काजल, सौम्या की शादी की रस्में निभाई गई, जिसमें बकायदा उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए और सभी किन्नरों के शरीर पर तेल, हल्दी चढ़ाया गया। उनका विवाह उनके ही किन्नर गुरु शारदा नायक से कराने की रस्म की गई। किन्नर इस विवाह में वधु की तरह साड़ी पहन रखी थी। वहीं किन्नर द्वारा वर के रूप में भी हाथ में कटार लेकर हल्दी रस्म को पूरा किया गया।

ग्रेजुएशन तक पढ़ी है किन्नर माही

इन किन्नरों में माही ने ग्रेजुएशन तक की शिक्षा ली है। अपने इस रूप को ही अपना सहारा बना कर अन्य किन्नरों को इज्जत की जिंदगी देने के लिए प्रेरित कर रही है। माही ने बताया कि किन्नर भी मनुष्य के अंग हैं और उन्हें भी अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, जो सभी महिला पुरुष करते हैं।

उस वैवाहिक रस्म को भी किया जा रहा है. जिनकी आज शादी हो रही है, वे अपने गुरु से शादी कर रहे हैं। अब गुरु के नाम का ही सिंदूर और शृंगार करेंगे। इस आयोजन में किन्नरों के परिजन भी शामिल हुए और शादी का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button