ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

तेज होने लगी सीडीपीओ-पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन की धार कमल नाथ का मिला समर्थन

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) और पर्यवेक्षकों का आंदोलन तेज होता दिख रहा है। इसे धार देने 17 मार्च को भोपाल में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधि और जिला इकाई के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन की योजना पर चर्चा की जाएगी। 15 मार्च से अनिश्चिकालीन अवकाश पर गए सीडीपीओ और पर्यवेक्षकों के साथ प्रदेश भी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आंदोलन में कूद चुकी हैं। संख्या बल बढ़ने के साथ ही आंदोलन का आकार बड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। भोपाल में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शामिल सभी संगठनों की जिला इकाइयों और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित है। इस दौरान भोपाल में आंदोलन के लिए स्थल चयन, अनुमति प्राप्त कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

कुछ दिग्गजों से होगी मुलाकातः

संगठन से जुड़े जिम्मेदारों के अनुसार भोपाल में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी नरोत्तम मिश्रा, गिरीश गौतम, विश्वास सारंग सहित कुछ अन्य दिग्गजों से भी चर्चा करेंगे। इस दौरान उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे उनकी बात सरकार तक पहुंचाएं। इसके अलावा उन जिम्मेदारों से भी मुलाकात की योजना है, जिन्होंने पिछले वर्ष आंदोलन के दौरान मध्यस्थता की थी और स्वयं को सरकार का प्रतिनिधि बताते हुए मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया था।

इन्होंने यह कहा..

आंदोलन को आगे बढ़ाने 17 मार्च को भोपाल में संयुक्त मोर्चा से जुड़े सभी संगठनों के जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित है। उसमें धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा एवं तैयारियों पर निर्णय लिया जाएगा। -सतीश पटेल, प्रांतीय महासचिव सीडीपीओ संघ

कमल नाथ ने पक्ष में ट्वीट किया

जबलपुर। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चल रहे सीडीपीओ और पर्यवेक्षकों के आंदोलन का पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वो संयुक्त मोर्चा की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करे।

Related Articles

Back to top button