ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

सुबह धूप खिली दोपहर बाद बादल छाए बारिश के साथ गिरे ओले

इंदौर। इंदौर में रविवार सुबह बादल छंटने के कारण धूप खिली। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद शहर में बादल छाने के बाद बारिश का दौर आरंभ हो गया। जिले के कुछ हिस्‍सों में ओले भी गिरे हैं।

शहर के पास डकाच्या, शिप्रा, सुल्लाखेड़ी, राऊखेड़ी, लसुड़िया परमार, अरंडिया, पानोड़, कदवाली, ब्राह्मण पिपल्या गांवों में ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। कुछ अन्य गांवों में भी बारिश हुई। गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि शनिवार को शाम 5 बजे बाद से शहर में मौसम बदला था । बायपास, पलासिया विजय नगर , एयरपोर्ट, एमआर-10 सहित कई इलाकों में पानी की तेज बौछारें भी पड़ी थी। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर पिछले 24 घंटे में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में हवा अधिकतम 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी तक शहर में दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले दो दिन में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होगा। इसके असर से अगले तीन दिन जहां दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दिखाई देगी और उसके बाद तापमान बढ़ेगा।

इस कारण बदल रहा मौसम

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक, वर्तमान में गुजरात व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी चक्रवाती हवा का घेरा मौजूद है। एक द्रोणिका लाइन उत्तर-पूर्व अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, गुजरात होते हुए गुजर रही है। वहीं, एक अन्य द्रोणिका लाइन व विपरीत दिशा में चलने वाली हवा उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर बिहार तक पूर्वी उप्र होते हुए जा रही है। उत्तर भारत में भी एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इस वजह से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी व उत्तर भारत से मिल रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेशभर में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी, बारिश व ओले गिरने की स्थितियां निर्मित हो रही है। इन मौजूदा सिस्टमों के कारण सुबह जहां मौसम साफ रहता है, वहीं, दोपहर बाद गर्मी होने पर नमी बादलों का रूप लेकर गरज-चमक के बादल के रूप में तब्दील हो रही है।

Related Articles

Back to top button