ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

सीआरपीएफ में 1.3 लाख भर्तियां कांस्टेबल पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल रैंक के पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी ANI ने मंत्रालय के हवाले के जानकारी दी है कि CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन 5 अप्रैल 2023 बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक CRPF में ग्रुप C के अंतर्गत पे-लेवल-3 (रु. 21,700- रु.69,100) के वेतनमान पर कांस्टेबल के खाली पड़े 1.3 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी ब्रेकअप अभी शेयर नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक CRPF में कुल 1.3 लाख कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है, लेकिन इन सभी पदों में वैकेंसी ब्रेक-अप की जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से अभी शेयर नहीं किया गया है। जो अभ्यर्थी CRPF कांस्टेबल भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट, crpf.gov.in और भर्ती पोर्टल rect.crpf.gov.in पर देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए योग्यता

CRPF Recruitment 2023 के लिए गृह मंत्रालय जो नियमावली जारी की गई है, उसके मुताबिक वे ही अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या कोई अन्य समकक्ष योग्यता रखते हो। उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button