ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

कैफीन से बढ़ेगा डिहाइड्रेशन वाटरमेलन और नारियल पानी शरीर को रखेंगे हाइड्रेट

ग्वालियर। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, हर दिन शहर में तापमान बढ़ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ेगी। अभी गर्मी की शुरुआत है, इसलिए इसी समय सबसे ज्यादा खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। मार्च-अप्रैल के बीच मौसम में कंफ्यूजन की स्थिति रहती है। इस वजह से लोग डाइट को लेकर अवेयर नहीं होते। ऐसे में खानपान में छोटी-छोटी गलतियों से डिहाइड्रेशन और इससे जुड़ी तमाम समस्याएं हो सकती हैं, जो आपको बीमार कर सकती हैं।

गर्मी में आइली फूड और कैफीन, अगर आप ज्यादा लेते हैं तो यह आपको बीमार कर सकते हैं। वाटरमेलन (तरबूज), नायिरल पानी यह शरीर को हाइड्रेट रखेंगे। ऐसे मौसम में शहर की डायटिशियन डा. नंदिनी वाघमारे और अपोलो हास्पिटल की डायटेटिक डिपार्टमेंट की एचओडी अर्चना तिवारी आपको बता रही हैं कि समर में अपनी डाइट कैसी रखें। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहे, एनर्जी से भरा रहे और गर्मी में भी आप कूल फील करें।

गर्मी के सुपर ड्रिंक, शरीर को डिटाक्स भी करेंगे और डिहाइड्रेशन से भी बचाएंगे

– नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, गर्मी के मौसम में सुबह उठने के बाद और इसके बाद दिन में भी आप नींबू पानी पी सकते हैं। यह शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बरकरार रखेगा, जिससे इम्युनिटी मजबूत होने के साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी, जो गर्मियों में अधिक होती है। इसकी डिटाक्स ड्रिंक भी बनाई जा सकती है, जिसमें पानी में नींबू, पुदीना, संतरा काटकर डाला जाता है। इसे स्टोर कर पी सकते हैं, यह सुपर डिटाक्स ड्रिंक है।

– नारियल पानी में विटामिन्स, अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, एंटी आक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शीयम पाया जाता है, जो गर्मी में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस करने में मदद करता है। यह शरीर को अंदर से कूल रखता है। इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन रहते हैं तो शरीर हाइड्रेट रहता है।

– बेल का शर्बत गर्मी में बेस्ट आप्शन है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट और पाचन को ठीक रखेगा। गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या पाचन की होती है।

– लोग कोल्ड ड्रिंक का इनटेक ज्यादा करते हैं, जिसके नुकसान भी हैं। डायटिशियन कहती हैं, इसकी जगह शुगर केन सुपर ड्रिंक हो सकती है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।

फ्रूट्स… जो आपके शरीर में नहीं होने देंगे पानी की कमी

– इन दिनों वाटरमेलन सबसे ज्यादा आता है। डायटिशियन के मुताबिक इसमें 92 प्रतिशत तक पानी होता है। इसे काटकर खाने के साथ इसका जूस भी तैयार किया जा सकता है। यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है। शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है।

गर्मी के मौसम में ऐसी रखें डाइट

ब्रेकफास्ट

– अमूमन लोग अपनी सुबह चाय, काफी के साथ शुरू करते हैं, लेकिन गर्मी में कैफीन के कारण डिहाइड्रेशन और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह की शुरुआत कुनकुने पानी, नींबू पानी, नारियल पानी के साथ होनी चाहिए। जो दिनभर एनर्जी देगा। सुबह का सबसे पहला जो लिक्विड इंटेक रहता है, उसका असर पूरे दिन रहता है।

– ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स शामिल किए जा सकते हैं, जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। डाइट में फाइबर लेने से पाचन ठीक रहता है।

– सूजी से बना चीला, ढोकला, हल्वा इस्तेमाल करेंगे तो यह जल्दी डायजेस्ट होता है। पोहा भी लो कैलोरी नाश्ता है। इसके बाद फ्रूट लिए जाएं, जिसमें संतरा, वाटरमेलन शरीर को हाइड्रेट रखेंगे।

लंच

– डायटिशियन के मुताबिक आइली फूड, जंक फूड जो मैदा से बने होते हैं, इन्हें टोटली अवाइड करना होगा। यह आसानी से डायजेस्ट नहीं होते और कई बार अच्छी तरह से कुक नहीं होते तो और अधिक परेशानी कर सकते हैं।

– लंच में दाल, चावल, सब्जी, रोटी के साथ सलाद और दही जरूर लें। सलाद में फाइबर और दही में प्रो-बायोटिक होता है, जो खाने को पचाने में मदद करेगा। हरी सब्जी को जरूर शामिल किया जाए।

डिनर

– डिनर में अलग-अलग दाल की खिचड़ी, जिसमें अलग-अलग सब्जियां और सोयाबीन के साथ इसे टेस्टी व हेल्थी बनाया जा सकता है।

– दाल या सब्जी के साथ दो चपाती ली जा सकती है।

– गर्मी में खाने के कुछ देर बाद और सोने से करीब चार घंटे पहले ग्रीन टी ली जा सकती है।

– रात के खाने को लंच की तुलना में हल्का रखें, लो कैलोरी और संभव हो तो सलाद की मात्रा अधिक ले सकते हैं

Related Articles

Back to top button