ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

रमजान में वजू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा SC

वाराणसी के ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की एक याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के लिए 14 अप्रैल की तारीख तय कर दी है।

मुस्लिम पक्ष ने अपनी याचिका में मांग की थी कि रमजान के महीने के दौरान भीड़ को देखते हुए वजू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अब तक जहां वजू किया जाता था, वहां कथित तौर पर शिवलिंग मिला है और इसके बाद प्रशासन ने उस स्थान को सील कर दिया है।

इससे पहले वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली एक समिति ने गुरुवार को परिसर में वजू खाना की सीलिंग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद कमेटी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने अदालत से आग्रह किया कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है इसलिए इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द की जाए।

बता दें, पिछले साल मई में वाराणसी की एक सिविल कोर्ट ने मस्जिद के एक वीडियो सर्वेक्षण की अनुमति दी थी, जिसमें पाया गया कि परिसर में एक अंडाकार वस्तु मौजूद थी। हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग मान रहा है।

Related Articles

Back to top button