ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

अगले 5 दिनों तक हीट वेव से राहत कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक अगले 5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में लू का असर नहीं दिखेगा। यानी हीटवेव से राहत मिलेगी। वहीं पूर्वी मध्य, उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत के हिस्से में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश और ओला वृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। साथ ही शनिवार को देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव का प्रकोप नहीं देखा गया।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम गति की बारिश और आंधी-तूफान के आसार बन रहे हैं। वहीं हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। ओडिशा और बिहार में 23-24 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में अगले चार दिनों तक हल्की छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर हिस्सों में पांच दिनों तक हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है। पश्चिमी और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। उसके बाद तीन डिग्री तक गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक राहत मिलेगी और तापमान नहीं बदलेगा। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button