ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार

देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और सिक्किम में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं। विभाग ने गर्मी से बचने के लिए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस और अन्य पेय पदार्थों के इस्तेमाल की सलाह दी है।

दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है। इससे पूर्व बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। परेशानी की बात यह है कि मंगलवार को भी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना है।

कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लेकर गुरुवार के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। हालांकि, 19 अप्रैल को बारिश की तीव्रता में बढ़त देखी जा सकती है और 21 अप्रैल तक इसका असर दिख सकता है। साथ ही 19 से 21 अप्रैल के बीच उत्तराखंड के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि गुरुवार को 37 डिग्री तक जा सकता है।

सबसे ज्यादा गर्मी

देश में सोमवार को सबसे गर्म तेलंगाना का जयशंकर भूपालपल्ली जिला रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस और बिहार के सपौल में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां तक ​​कि सिक्किम जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी लू की स्थिति दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राहत मिलने के आसार हैं।लेकिन देश के अन्य राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button