ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
मध्यप्रदेश

रात के अंधेरे में नदी किनारे ऐसा काम कर रहे थे बदमाश, अब खाएंगे जेल की हवा

 शिवपुरी। खनियाधाना पुलिस ने बीती रात वनवास में बगदर नदी किनारे दबिश देकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस ने फैक्ट्री में लगभग ₹5 लाख रूपए कीमत का शराब बनाने का सामान नष्ट करने के साथ तीन आरोपियों पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली की ग्राम वनवास में बगदर नदी के किनारे कटारिया के आम के पेड़ के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री लगाकर शराब बना रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां भट्टियां जल रही थी और 3 लोग बैठे थे। जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा तो वे भागने लगे पुलिस ने एक युवक अवधेश को पकड़ लिया, जबकि दो युवक भागने में सफल हो गए।

पकड़े गए युवक ने बताया कि वह गुड खरीद कर उसका लहान तैयार करते हैं और यूरिया डालकर शराब बनाते हैं । पुलिस को मौके पर लगभग ₹5 लाख रुपए कीमत का सामान मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button