ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

प्रधानमंत्री मोदी देंगे राजस्थान को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात 12 अप्रैल को दिखाएंगे वर्चुअल हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन ट्रेन जयपुर और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह जानकारी पीएमओ द्वारा दी गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कवच तकनीक सहित कई सुरक्षा विशेषताएं हैं। कवच प्रणाली रेल पटरियों पर ट्रेनों की टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। रिक्लाइनिंग सीटों के अलावा एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की भी सुविधा उपल्बध है। इसमें जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन उद्देश्यों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक बैठने वाली सीटें है।

180 डिग्री घूमने वाली सीटों से लैस

स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई नई वंदे भारत दिखने में भी शानदार है। लंबे सफर के लिए ये ट्रेन काफी अच्छी मानी जा रही है। एग्जीक्यूटिव कोचों को 180 डिग्री घूमने वाली सीटों से लैस किया गया। वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसमें 12 चेयर कार, 2 एग्जीक्यूटिव और दो लोकोपायलट कोच होंगे। चेयर कार में 78 और एग्जीक्यूटिव कोच में 52 सीटें होंगी। इसमें 1196 यात्री सफर कर सकेंगे।

भारत में इन 10 रूटों पर दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्‍सप्रेस न

ई दिल्‍ली-माता वैष्‍णो देवी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली-अंब-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन

सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्स्प्रेस

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button