ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

देवी के साथ 751 घट कलश की शोभायात्रा से भक्ति के रंग में डूबा नरसिंहपुर

नरसिंहपुर। नगर के सदर देवी मंदिर परिसर में रखे 751 घट कलश जवारों एवं देवी प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा निकालकर किया जा रहा है। सदर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में करीब एक दर्जन चलित झांकिया, अखाड़ों के साथ भजन-संकीर्तन करतीं मंडलियों की मौजूदगी और दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब से पूरा शहर भक्ति के रंग में डूब गया है।

जिले के सबसे बड़ी इस शोभायात्रा में शामिल होने और देवी प्रतिमा व जवारों का दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर जमा हो गई है।तीखी धूप से तपती सड़क को श्रद्धालुओं-सेवाभावियों की टोली पानी से तर कर रही है ताकि जवारे लेकर चलतीं महिलाओं और डीजे-बैंडबाजों की धुन पर नाचते श्रद्धालुओं को सड़क की तपन महसूस न हो।सदर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सुभाष पार्क चौराहा, सुनका चौक होकर पुत्री शाला के पास से नगर के मुख्य मार्ग पर आ पहुंची है। शोभायात्रा जुलूस डेढ़ से दो किमी लंबा है जिसका एक छोर दूसरे मार्ग पर तो दूसरा मुख्य मार्ग पर है। शोभायात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार के लिए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर पानी, शरबत, हलवा, प्रसाद, फल आदि सामग्री वितरित की जा रही हैं।पूरा शहर शोभायात्रा की अगवानी करने आतुर है।

भीड़ और जुलूस के वृहद स्वरूप के कारण नगर में वाहनों की आवाजाही का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले दुपहिया, चारपहिया वाहनों को कंट्रोल रूम के पास वाली सड़क से सांकल रोड होकर बाहरी रोड से निकाला जा रहा हैं। वहीं गांधी चौक की ओर से आने वाले वाहनों को बाहरी रोड से निकाला जा रहा है। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात है।शनिचरा से लेकर मुशरान पार्क तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद दी गई है।शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में स्टेशनगंज, कोतवाली, पुलिस लाइन सहित अन्य थानाे का बल लगाया गया है।जहां जहां से शोभायात्रा निकल रही है उसके पीछेे-पीछे नगरपालिका का सफाई अमला वाहन लेकर सड़क को साफ करने में लगा है।

Related Articles

Back to top button