ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

वेतन भोगी कर्मचारियों को राहत पीएफ पर ब्याज दर बढ़ी जानें ताजा अपडेट

केंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र में काम करने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार की ओर से EPF खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी गई है। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जो बीते साल 8.10 प्रतिशत थी। गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े निर्णय लेने वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की दो दिवसीय बैठक हाल ही हुई थी। इसमें आगामी साल के लिए ब्याज दरें निर्धारित कर दी गई है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में EPFO ने ईपीएफ पर ब्याज घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था, जो कि 4 दशक का सबसे निचला स्तर था। लेकिन 2020-21 में EPF पर ब्याज 8.5 प्रतिशत थी। इस तरह यह 1977-78 के लिए EPF की ब्याज दर 8 फीसदी के बाद 2021-22 दूसरा सबसे कम ब्याज दर वाला साल था।

जानें कब खाते में जमा होगी ब्याज की राशि

EPFO से जुड़े सभी निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था CBT की ओर से EPF में जमा पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दी जाने वाली ब्याज दर के निर्णय को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जल्द ही इसे मंजूरी मिलने के बाद ब्याज को 5 करोड़ EPF सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि EPF सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही अपने सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज को क्रेडिट करता है।

Related Articles

Back to top button