ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सिंगरौली में चाचा के धनुष से निकला तीर भतीजी के सिर पर लगा मौके पर मौत

सिंगरौली। जिले में एक चार साल की बच्ची पर उसी के चाचा ने धनुष-बाण से हमला कर दिया। इस हमले में तीर बच्ची के सिर में जाकर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्रहवा गांव में सोमवार की देर रात पुराने घरेलू विवाद को लेकर हर्रहवा गांव निवासी रामेश्वर बैगा और उसके भाई रामानुज बैगा के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि रामानुज बैगा ने अपने भाई रामेश्वर बैगा पर धनुष से तीर चला दिया। रामेश्वर बैगा के पास खड़ी उसकी चार साल की मासूम बेटी संजू के सिर में तीर जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित रामानुज बैगा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

हिस्से-बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि जमीन के हिस्से-बंटवारे को लेकर रामानुज बैगा और उसके भाई रामेश्वर बैगा के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की रात दोनों भाइयों में इसे लेकर फिर विवाद हुआ, जिससे बच्ची की मौत हो गई।

इनका कहना

बैगा समुदाय के परिवार में दो भाइयों के मामूली विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर धनुष बाण से प्रहार करने के लिए निशाना साधा था,लेकिन निशाना उसके चार साल की भतीजी पर लग गया। आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रभारी अरुण पाण्डेय थाना सिटी कोतवाली

Related Articles

Back to top button