देश
गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार से भरा कांग्रेस का खजाना राजस्थान के भरतपुर में अमित शाह ने कहा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर, राजस्थान में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। शाह बोले कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार से कांग्रेस का खजाना भरा है। सचिन पायलट का नंबर कभी कांग्रेस में नहीं लगेगा। गहलोत सरकार में पेपर लीक की कई घटनाएं हुईं। अब इस सरकार के जाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि बूथों के सशक्तिकरण के कारण ही आज भाजपा का संगठन जमीन पर इतना मजबूत है। भरतपुर (राजस्थान) में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहा हूँ।

