ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

धार जिले के झाड़मलिया गांव में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत 11 गंभीर

धार। धार जिले में टांडा के ग्राम झाड़मलिया में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। एक ही परिवार के 12 से अधिक सदस्य एक साथ बैठकर ताड़ी पी रहे थे। अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के बाद युवक नसरू पिता अमरसिंह की मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों को बोरी अस्पताल व कुछ को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़मलिया के ऐलसिंह के यहां पर रविवार को मेहमान आए हुए थे। इसी के चलते दोपहर में सभी ने ताड़ी पीना शुरू कर दिया। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद अचानक से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें नसरू को बोरी अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तत्काल ही सभी बोरी अस्पताल भेजा गया।

रविवार रात 10 बजे पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान कालीबाई इंदरसिंह की मौत हो गई। वहीं बोरी में एक अन्य महिला का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे बोरी से झाबुआ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार को सुबह ताड़ी पी थी और शाम को यह लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button