ब्रेकिंग
दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी सीलिंग कार्यवाही के विरोध में, विशाल रैली दिनांक 18/ 8/ 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे अमृत मिशन परियोजना की धीमी प्रगति पर एक्शन, 5 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया मध्य प्रदेश में 24 घंटे (24x7) संचालित किए जा सकेंगे। खुलेंगे मॉल-दुकानें; राज्यपाल ने दी मंजूरी एमपी में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, सीएम मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहि... महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही
देश

तिहाड़ जेल में चाकूबाजी लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रिंस तेवतिया की हत्या

तिहाड़ जेल संख्या तीन में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रिस तेवतिया की हत्या कर दी गई। झड़प में चार कैदी घायल हुए हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, तेवतिया और अताउर रहमान अपनी बैरक से बाहर वार्ड के कामन एरिया में घूम रहे थे। इस दौरान तेवतिया ने दूसरे कैदी अब्दुर रहमान पर नुकीले हथियार से वार किया। इसके बाद अब्दुर ने भी उस पर वार किए। शोर सुनकर दोनों के साथी पहुंच गए और उनमें झड़प शुरू हो गई। किसी ने सुआ तो किसी ने चाकू से वार किए। जब तक जेलकर्मी पहुंचते, चार कैदी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें तुरंत जेल के सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में तेवतिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दिसंबर से जेल में बंद था

दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में फार्च्युनर कार लूटने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने तेवतिया को गिरफ्तार किया था। गत दिसंबर महीने में वह तिहाड़ आया था। दक्षिणी दिल्ली इलाके में सक्रिय तेवतिया लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ गया। सूत्रों का कहना है कि किसी मामले में अक्टूबर माह में वह जेल में बंद था। तब भी उस पर हमला हुआ था।

Related Articles

Back to top button