मुख्य समाचार
एमपी में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, सीएम मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित

भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एमपी में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में प्राकृतिक दूध के उत्पादों को ही हम प्रोत्साहित करेंगे। देश के दूसरे राज्यों ने भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया है।मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन लगा दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिर्फ प्राकृतिक दूख से बने पनीरों की ही बिक्री होगी। राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित भी करेगी।
- एनालॉग पनीर को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम
- मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर सरकार लगाएगी बैन
- सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक दूध से बने पनीर को करेंगे प्रोत्साहित
- उन्होंने कहा कि दूध का उत्पादन भी हम बढ़ाएंगे



