ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
लाइफ स्टाइल

गर्मियों की छुट्टियों में सफर कर रहे हैं तो रखें खानपान में इन बातों की सावधानी

इंदौर। सैर सपाटे का शौक सभी को होता है और इन दिनों लोग घूमने काफी जा रहे हैं। अक्सर देखने में यह आता है कि लोग घूमने जाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। इसकी वजह कई हो सकती है। यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वस्थ रहा जा सकता है।

आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. प्रीति शुक्ला बताती हैं कि यदि आप कहीं सैर सपाटे पर गए हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का ऐसा कोई आहार न लें जो कच्चा हो इससे पेट में संक्रमण होने की आशंका रहती है। ऐसा आहार जो कटा हुआ, खुला हुआ या जिन पर मक्खी आदि मंडरा रहे हों ऐसा आहार न लें। कई बार इसमें ऐसे किटा़णु पनप जाते हैं जो पेट के लिए नुकसानदायक होते हैं। स्टेशन आदि पर जो विक्रेता खुले हाथों से खाना दे रहे हैं उसे भी खाने से बचें क्योंकि उसमें भी किटाणु आने की आशंका बढ़ जाती है।

जब भी हम सफर करें तो घर से एक या दो बार का भोजन साथ लेकर जाएं ताकि बाहर के भोजन पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़े। इसके लिए ऐसा भोजन लेकर जाएं जिसके खराब होने की संभावना कम हो। इसके लिए मैथी के पराठे, दूध में गूंधे आटे के पराठे ले जा सकते हैं। दक्षिण भारतीय सफर के दौरान इडली चावल, दही चावल लेकर जाते हैं जो कि बहुत जल्दी खराब नहीं होते और बाहरी खाने से बचाते हैं।

बाहरी भोजन में कई बार आपके सामने तला भोजन आता है जैसे कचौरी, समोसे, आलूबड़े, भजिए आदि। इन्हें खाने से एसिडिटी होने की आशंका भी रहती है। इसलिए कोशिश करें कि सफर में इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें या नहीं करें। यदि आप इसे ले भी रहे हैं तो उसके पोषण को भी ध्यान रखें अर्धात ज्यादा खाने के बजाए कम ही खाएं। यदि सफर में एसिडिटी की समस्या हो जाती है तो उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि तब आपके पास दवाई भी नहीं होती।

Related Articles

Back to top button