ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
जीवनशैली

तनाव दूर करना है तो खाएं कमलगट्टे के बीच जानें क्या क्या है अन्य फायदे

कमलगट्टे के फल के बारे में आपने सुना ही होगा। कमल गट्टे की सब्जी खाना कई लोगों को पसंद हैं, लेकिन हम यहां आपको कमलगट्टा फल के बारे में बता रहे हैं। यह कमलगट्टा फल पूरे साल खाने को नहीं मिलता। यह सिर्फ साल भर में गर्मियों के महीने में ही मिलता है, वह भी तीन या चार महीने। कमलगट्टा फल की तासीर बहुत ठंडी होती है इसलिए जिन लोगों को इसके फायदे पता है तो वह इसे जरूर खाते हैं।

इन बीमारियों में फायदेमंद

कमलगट्टा फल का सेवन करने से केवल गर्मी से ही राहत नहीं मिलती बल्कि ब्लड प्रेशर, डायबीटीज, दिल से जुड़ी हुई कई गंभीर बीमारियां तक इसे खाने से दूर हो जाती है। इस फल में मौजूद बीजों को छीलकर इसे खाया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है कमलगट्टा फल

कमलगट्टा फल के अंदर सफेद रंग की गिरी निकलती है, जो मूंगफली की तरह लगती है। कमलगट्टा फल की न्यूट्रिशनल वैल्यू भी काफी अधिक होती है। 100 ग्राम कमल के बीजों में 89 कैलोरीज़ होती है। इनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बेसिक्स और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इन बीजों में केवल 0.5% फैट होता है और जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है।

तनाव दूर करता है कमलगट्टा फल

कमलगट्टा फल स्ट्रेस और टेंशन को भी कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को स्ट्रेस की वजह से नींद नहीं आती, उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा डायरिया को भी ये ठीक करता है।इसमें एंटी इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टी होती है। इन बीजों में एंटी एजिंग एंजाइम होता है, जो चेहरे की स्किन को तरोताजा रखता है और स्किन को एज बढ़ने पर भी ढीला नहीं पड़ने देता क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार कमलगट्टा में कसावट के गुण मौजूद होते हैं, जो किडनी को भी विशिष्ट लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा ये प्रेग्नेंट लेडीज के लिए भी टॉनिक का काम करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

कमलगट्टा फल के बीज प्रेग्नेंट लेडीज के आंतरिक स्तर को भी मजबूत करते हैं और अबॉर्शन और मिसकैरेज जैसी स्थितियों से बचाव करता है। इसलिए जो महिलाएं इनफर्टिलिटी से जूझ रही हैं उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Back to top button