ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

क्या महाराष्ट्र में टूट जाएगा महाविकास अघाड़ी पढ़िए शरद पवार का बयान और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

क्या महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है? क्या महाविकास अघाड़ी में बड़ी फूट पड़ने वाली है? एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया तो इसी ओर इशारा कर रही है। पढ़िए बयानबाजी

महाविकास अघाड़ी आज है, कल का कुछ कह नहीं सकते: शरद पवार

शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी दलों के साथ चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव या 2024 में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर उन्होंने कहा, आज हम महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और साथ मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती। सीटों के बंटवारे पर समस्या है या नहीं, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है। शरद पवार ने साफ कहा कि आज महाविकास अघाड़ी है, लेकिन कल क्या होगा, कुछ कह नहीं सके।

जो एनसीपी तोड़ेगा, उस पर होगी सख्त कार्रवाई: पवार

एनसीपी से अलग होकर अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच शरद पवार ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पवार ने कहा है, ‘अगर कोई अलग होने की कोशिश कर रहा है, तो यह उनकी रणनीति है और वे ऐसा कर रहे होंगे। अगर हमें कोई स्टैंड लेना है, तो हम कड़ा रुख अपनाएंगे।’

शरद पवार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

शरद पवार का बयान सामने आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, कांग्रेस की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा विरोधी दल एक साथ लड़ें। एमवीए में अन्य दलों की भूमिका अलग हो सकती है। हम उनके साथ आगे बढ़ेंगे जो हमारे साथ रहेंगे। हम यह नहीं पूछ रहे हैं कि किसी के दिमाग में क्या है।

Related Articles

Back to top button