ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

द सर्किल लांज और सीजी प्राइड ढाबा में अवैध रूप से परोसा जा रहा था हुक्का तीन महिलाओं समेत 12 लोग मिले

भिलाई। राज्य शासन के प्रतिबंध के बाद भी जिले के ढाबों में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। दुर्ग राजनांदगांव बाइपास के ढाबों में हुक्का परोसे जाने की शिकायतों पर पुलिस की टीम ने रविवार की रात को अंजोरा के सीजी प्राइड और बघेरा के द सर्किल लांज में छापामार कार्रवाई की। सीजी प्राइड में तीन महिलाओं समेत 12 लोग हुक्का पीते मिले। वहीं द सर्किल लांज में हुक्का पाट सेट, फ्लेवर और नशीले सामान मिले हैं। पुलिस दोनों होटल के तीन लोग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसमें सीजी प्राइड का मालिक भी शामिल है।

रविवार की रात करीब 11 बजे आइपीएस अधिकारी वैभव बैंकर और निखिल राखेचा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दोनों ढाबों में दबिश दी। अंजोरा में सीडी प्राइड ढाबा में छोटी छोटी झोपड़ियों के आकार के केबिन बनाए गए हैं। वहीं पर तीन महिलाओं समेत 12 लोग बैठकर हुक्का पी रहे थे। छापा मारने के पहले पुलिस ने अपने एक प्वाइंटर को वहां पर ग्राहक बनाकर भेजा। प्वाइंटर से इशारा मिलते ही पुलिस ने वहां पर छापा मारा। पुलिस ने होटल संचालक हरीश तलरेजा (54) निवासी नेहरू नगर और होटल के मैनेजर शेख मोहसिन (32) निवासी ममता नगर राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम ने बघेरा स्थित द सर्किल लांज होटल में दबिश दी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का पाट सेट, फ्लेवर, कोयला और नशीले सामान को जब्त किया। पुलिस ने द सर्किल लांज के मैनेजर अंकित वैष्णव (29) निवासी खंडेलवाल कालोनी दुर्ग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ संशोधित धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों स्थानों से जब्त हुक्का पाट सेट और अन्य सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button